CBC ['Complete blood count' ] CBC TEST क्या है , इसे क्यो कराया जाता है ‌‌‌‌-------

नमस्कार दोस्तो  मै श्रद्धा शर्मा  आज आपके लिये एक नई और महत्वपूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से लेकर आई हूँ -----

चलिये  जानते है कि CBC  TEST क्या है इसे किस बजह से ओर कब कराया जाता है‌‌‌‌‌‌‌‌-------------




CBC सीबीसी (CBC) एक तरह का ब्लड टेस्ट (Blood Test) है। इसके माध्यम से हमारे शरीर के ब्लड की कंप्लीट जांच की जाती है। CBC full Form 'Complete blood count' होता है। CBC Test के माध्यम से हमारे शरीर की कंप्लीट इंफॉर्मेशन मिल जाती है कि हमारे शरीर में किस प्रकार की और कौन सी कमी है।

आजकल CBC Test एक कॉमन टेस्ट माना जाता है, क्योंकि यह टेस्ट लगभग प्रत्येक मरीजों को लिखा जाता है और यह टेस्ट विश्व भर में सबसे अधिक किया जाता है। तो अगर आपको भी जानना चाहते है कि CBC test Kya hoti hai?

Complete Blood Count या CBC एक आसान और बहुत ही आम परीक्षा है जो आपके स्वास्थ्य पर असर डालने वाले कुछ विकारों के लिए किया जाता है। CBC Test यह निर्धारित करती है कि आपके ब्लड सेल की गणना में कोई वृद्धि या कमी तो नहीं आई है। आपकी उम्र और आपके लिंग के आधार पर सामान्य मूल्य (Blood Value) बदल भी सकते है। आपकी लैब की रिपोर्ट में आपकी उम्र और लिंग के लिए निर्धारित सामान्य मूल्य सीमा लिखी रहेगी!


CBC Test एनीमिया (Anemia) और संक्रमण (Infection) से लेकर कैंसर (Cancer) तक की एक विस्तृत श्रृंखला की स्थिति का पता लगाने में मदद करता है। बता दें कि सीबीसी टेस्ट (CBC Test) को हिंदी में 'पूर्ण रक्त गणना' कहा जाता है, जिसमे खून में रहे विभिन घटको के स्तरों को मापा जाता है।



CBC Test की जांच किस आधार पर होती है? CBC Test in Hindi: सीबीसी टेस्ट (CBC Test) के लिए ब्लड के नमूने में खून बनाने वाली कोशिकाओं का मापन किया जाता है, जिसका नाम निचे अनुसार है।

 लाल रक्त कोशिका (RBC) - Red Blood Cells test

 सफ़ेद रक्त कोशिका (WBC) - White Blood Cell

 प्लेटलेट्स - Platelets

 शरीर मे तीनों की संख्या सही मात्रा में होनी चाहिए, अगर इसमें कमी या वृद्धि हो जाए तो समस्या उत्पन्न होने लगती है। इन कोशिकाओं की मापन प्रक्रिया को ही सीबीसी टेस्ट CBC Test कहा जाता है। खून में 5 मुख्य घटक होते है, जिनका कार्य नीचे दिया गया है। CBC टेस्ट में इन सभी घटकों की जांच की जाती है।


RBC - यह ऑक्सीजन ले जाने का कार्य करती है। पुरुषो में Normal RBC Count 4.7 to 6.1 cells/mcL और महिलाओ में 4.2 to 5.4 cells/mcL होना चाहिये।

 WBC - यह शरीर मे संक्रमण से लड़ने का कार्य करती है। पुरुषो में इसका सामान्य स्तर 4500 से 11000 cells/mcL के बिच में होना चाहिए।

  Platelets - प्लेटलेट्स खून का थक्का जमाने मे सहायता करता है जो खून की स्वस्थ प्रक्रिया के लिए जरुरी होता है। स्वस्थ व्यक्ति में प्लेटलेट्स की सिमा सामान्यत रूप से 140,000 से 450,000 के बिच में होती है।

  Hemoglobin - यह प्रोटीन है जो लाल कोशिका में ऑक्सीजन वाहक का काम करता है। पुरुषो में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर 14 से 17 gm/dL और महिला में 12 से 15 gm/dL होना चाहिए।

 Hematocrit - रक्त के द्रव घटक या प्लाज्मा में लाल कोशिकाओं का अनुपात है। पुरुषो में हेमाटोक्रिट 41% से 50% और महिलाओ में 36% से 44% होना चाहिये  !

CBC Test किन-किन रोगों में करवाया जाता है? ऐसे कई सारे रोग हैं जिसमें CBC test लिखा जाता है जैसे कि-


सर्दी, बुखार लगना
 कमजोरी महसूस होना
 भूख कम लगना
 चक्कर आना
 आंखों के सामने अंधेरा छा जाना या धुंधला लगना
 इस्नोफीलिया
 अनीमिया लोहा या अन्य विटामिन और खनिज की कमी की जांच करने के लिए
 रक्तस्राव विकार के लिए
 ह्रदय रोग के लिए 
स्वत: प्रतिरक्षा विकार बोन मेरो की समस्याएं कैंसर संक्रमण या सूजन दवा के प्रति प्रतिक्रिया


इसके अलावा और भी कई प्रकार के लक्षण और लोगों के लिए CBC Test लिखा जाता है। डॉक्टर रोगियों की जांच के बाद CBC Test के लिए लिखते है। Benefits of CBC Test 
| CBC Test करवाने के फायदे >
 इसकी मदद से एनीमिया जैसे रोगों का पता लगा कर इलाज किया जा सकता है।
  इससे Erythrocytes, Neutrophil, Lymphocyte, Monocyte और Platelets के बारे में जानकारी मिलती है जिससे अलग अलग तरह की एलर्जी का पता लगाया जा सकता है और उसका सही तरीके से इलाज किया जा सकता है।
 > इससे Platelet की संख्या का पता चलता है। अगर आपके खून में Platelet की मात्रा ज्यादा होगी तो यह कोशिकाओं में खून के थक्के बनने की समस्या हो सकती है और अगर इनकी मात्रा कम हो जाए तो शरीर में खून का बहाव यानी ब्लीडिंग होने की आशंका पैदा हो जाती है।
 test > आपको कम से कम 6 महीने या साल भर में 1 बार आपको सीबीसी टेस्ट का रूटीन चेकअप करा लेना चाहिए जिससे आपको आपके शरीर में क्या-क्या हो रहा है और कौन सी सेल की मात्रा कितनी है इसका सही सही अंदाजा लग जाता है।
 test CBC Test Price in India | CBC Test का Price कितना है? हमारे देश में CBC Test का अलग-अलग शहरों में अलग-अलग प्राइस होता है।
 कई laboratory में लगभग ₹300 से ₹600 तक CBC Test के लिए जाते हैं। कई छोटे हॉस्पिटल और क्लिनिक या लैब इस टेस्ट के कम पैसे  भी लेती है।

CBC Test Result in Hindi | CBC Result कैसे समझे?







RBC Count - अगर रिपोर्ट में आपको High RBC की Value हो तो पॉलीसाइथेमिया वेरा या हृदय रोग की ओर संकेत करते है। Low RBC Value की वजह से एनीमिया रोग हो जाता है।
 WBC Count- इसकी कमी की वजह से ऑटोम्यून्यून विकार जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसकी Value ज्यादा होने पर संक्रमण और सूजन की स्थिति उत्त्पन हो जाती है और प्रतिरक्षा प्रणाली विकार (Immune System Disorder) या अस्थि मज्जा रोग (Bone Marrow Disease) के संकेत हो सकते है।
  Platelet Count - इसकी वैल्यू कम होने पर थ्रोम्बोसाइटोपेनिया रोग और ज्यादा होने पर थ्रोम्बोसाइटोसिस जैसी समस्या हो सकती है. अगर आपको किसी भी घटक की वैल्यू कम या ज्यादा मिलती है तो आप तुरंत डॉक्टर से मिलें। शरीर में घटक की Value सामान्य तौर पर कितनी होनी चाहिए यह हमने आपको ऊपर बता दिया है।
 आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि CBC Test kya hota hai? और CBC क्यों करवाया जाता है? अगर आपको CBC Test in Hindi के बारे में कुछ और जानना है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी हमसे पूछ सकते हैं।
फिर मिलेंगे एक नई  ओर दिलचस्प पोस्ट के साथ
उम्मीद है कि इस जानकारी से आपको लाभ हो 

HEALTHWORKERSHRADDHA










Post a Comment

4 Comments

  1. Very nice & informative Blog ma'am 😌😌,,
    Really amazing work 🤩🤩

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद आभार आपका कि आपने अपनी कृपा दृस्टि हमारे ब्लोग पर डाली

      Delete